Climate Week India 2026

हर एक शहर में एक ही सम्मेलन नहीं बल्कि भारत भर में समुदायों द्वारा; भारत में बोली जाने वाली भाषाओं में सैकड़ों सभाएं, वॉक , स्क्रीनिंग, सफाई अभियान और बातचीत आयोजित की जाती है।

क्लाइमेट वीक इंडिया 2026
27 सितंबर – 4 अक्टूबर

हमारा नया ब्लॉग पोस्ट पढ़ें।

क्लाइमेट वीक इंडिया ब्लॉग से

जुलाई 2026: कॉमन्स, दालान, और बैटन पास करना

13 जुलाई को गठबंधन ने अपने पार्टनरशिप डॉक्यूमेंट का नाम बदलकर ‘द कॉमन्स एग्रीमेंट’ कर दिया। यह एक ऐसा एग्रीमेंट था जिसे सभी पार्टनर, एंबेसडर, वॉलंटियर और एंकर मिलकर अपनाते थे।

पर्यावरण सम्बंधित कार्रवाई के लिए एक राष्ट्रव्यापी मंच

क्लाइमेट वीक इंडिया 2026 एक ऐसा सप्ताह है जब पूरा देश पर्यावरण के लिए एक साथ आता है। आठ दिनों के लिए, भारत के कोने-कोने से लोग, पड़ोस के समूह, छात्र, वैज्ञानिक, कलाकार, व्यावसायिक , और प्रशासनिक अधिकारी, विचारों का आदान प्रदान करते है ; एक दूसरे से सीखते है ; और वास्तविक पर्यावरण समाधान के प्रति अपनी प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाते है।

आठ दिनों के लिए, भारत के कोने-कोने से लोग, पड़ोस के समूह, छात्र, वैज्ञानिक, कलाकार, व्यावसायिक, और प्रशासनिक अधिकारी, विचारों का आदान प्रदान करते है; एक दूसरे से सीखते है; और वास्तविक पर्यावरण समाधान के प्रति अपनी प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाते है।

हर साल यह बड़ा हो रहा है। क्लाइमेट वीक इंडिया किसी एक बॉस द्वारा एक कार्यालय से नहीं चलाया जाता है। यह शहरों, छोटे शहरों और ऑनलाइन माध्यम से होता है, और इसका नेतृत्व वही लोग करते हैं जो पहले से ही अपनी जगह रह कर काम कर रहे हैं।

इसमें आपके लिए भी जगह है।

A young participant beside her climate illustration
..यह जगह कुछ नया बनाने के बजाय, जो हो रहा है उसे और आगे बढ़ाने का ज़रिया कैसे बन सकती है? मैं चाहता हूँ कि इसे युवा खुद चलाएँ; जो लोग इससे ज़मीनी स्तर पर जुड़कर काम कर रहे हैं, वे ही इन जगहों का नेतृत्व करें और उसे संभाले ताकि वे उन मुद्दों पर बात कर सकें जिनका वे सामना कर रहे हैं और साथ ही में उन समाधानों पर चर्चा भी कर सकें।
पूजा पवार पूजा पवार

आंदोलन का पालन

@climateweekindia →

समुदाय का मूल

क्लाइमेट वीक इंडिया’ गठबंधन जो भी काम करता है, वह ‘कम्युनिटी एग्रीमेंट्स’ (सामुदायिक समझौतों) के आधार पर ही किया जाता है। कोई भी संस्था या व्यक्ति ‘क्लाइमेट वीक इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बन सकता है, बशर्ते वे इन समझौतों से सहमत हों।

ये लक्ष्य, बदले में, सामुदायिक समझौतों पर आधारित थे।

हमारे ‘हमारे बारे में ‘पेज पर कम्युनिटी एग्रीमेंट्स और लक्ष्यों के बारे में जानें और हमारे ब्लॉग पर यह भी जानें कि कम्युनिटी के साथ मिलकर ये कैसे तैयार हुए। सामुदायिक समझौते लक्ष्य हमारे बारे में ब्लॉग

Two participants kayaking during a Climate Week event

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्लाइमेट वीक इंडिया में कौन हिस्सा ले सकता है?

कोई भी! क्लाइमेट वीक इंडिया शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, सिविल सोसाइटी संगठनों, व्यवसायों, युवाओं और आदिवासी समुदायों का स्वागत करता है — चाहे आप किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हों, कोई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हों, या बस इसके बारे में जानकारी फैला रहे हों।

क्या इसमें भाग लेने के लिए मेरा भारत में होना ज़रूरी है?

नहीं। हालाँकि ज़्यादातर इवेंट भारत के शहरों और कस्बों में होते हैं, लेकिन कई सेशन ऑनलाइन भी होते हैं और उनमें कहीं से भी लोग शामिल हो सकते हैं।

मैं क्लाइमेट वीक के दौरान कोई इवेंट कैसे आयोजित करूँ?

सक्षम और कोर पार्टनर्स को इवेंट्स आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पार्टनरशिप के स्तरों के बारे में जानने और अपनी रुचि बताने के लिए ‘शामिल हों’ पेज पर जाएँ।

क्या इवेंट्स में शामिल होने के लिए कोई शुल्क है?

‘क्लाइमेट वीक इंडिया’ के ज़्यादातर इवेंट्स मुफ़्त और आम लोगों के लिए खुले हैं, हालाँकि पार्टनर द्वारा आयोजित कुछ सेशन में जगह सीमित हो सकती है या रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत पड़ सकती है।

मैं पूरा शेड्यूल कहाँ देख सकता हूँ?

इवेंट्स पेज पर हमारा लाइव कैलेंडर देखें, या अपने आस-पास के इवेंट्स खोजने के लिए ‘लोकेशन्स और रीच’ पेज देखें।